भागलपुर: मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड मामले के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर को भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा (कैम्प जेल) के तृतीय खण्ड से निकालकर आज रात आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से पंजाब के पटियाला जेल भेजा जाएगा।

Whatsapp group Join

आम्रपाली एक्सप्रेस (कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस) नवगछिया होकर अमृतसर जाती है। नवगछिया में ट्रेन का समय रात करीब 12.00 बजे है। भागलपुर से दो दारोगा, दो पार्टी आर्म्स गार्ड के साथ जाने वाली है। कुल 13 लोगों का रिजर्वेशन हुआ है। जेल प्रशासन ब्रजेश को भेजने के लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। इसके अलावा पुलिस लाइन में भी जवानों को तैयार कर दिया गया है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि ब्रजेश ठाकुर एक प्रभावशाली व्यक्ति है और उसके बिहार के जेल में रहने से बालिका गृह यौनशोषण मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। इस मामले में कोर्ट ने ब्रजेश ठाकुर को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों ना आपको बिहार से बाहर के जेल में भेजा जाए।

सोमवार को हुई मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि ब्रजेश ठाकुर को पंजाब के हाई सिक्यूरिटी पटियाला जेल में ट्रांसफर किया जाए। जिसके बाद आज ब्रजेश ठाकुर को भागलपुर जेल से पंजाब के पटियाला जेल भेजा जा रहा है।

कैम्प जेल में बिगड़ी ब्रजेश ठाकुर की हालत

विशेष केंद्रीय कारा (कैम्प जेल) के तृतीया खण्ड में बंद ब्रजेश ठाकुर की तबियत बिगड़ गयी है। हालांकि जेल चिकित्सक का कहना है कि उसे कोई विशेष परेशनी नहीं है। जेल से पंजाब भेजे जाने की बात पर उसकी तबियत बिगड़ी है। प्रशासन ट्रेन के अलावा अन्य साधनों से भी ले जाने पर अब विचार कर रही है। उसे जो हथकड़ी पहनाकर ले जाएगा वो तैयार है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *