बरौनी-कटिहार रेल खण्ड के पसराहा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को पूरब दिशा की ओर जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह घटना ट्रैक बदलने के दौरान हुई। अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी पर बोल्डर लदा हुआ बताया जा रहा है।

घटना में मालगाड़ी के एक बोगी के चार चक्का पटरी से उतार गया। जिससे अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पसराहा के पूर्वी आउटर सिग्नल पर, 63304 डाउन समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन मानसी रेलवे स्टेशन में, 19709 डाउन जयपुर कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन खगड़िया में, 55537 अप कटिहार- समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन कटारिया में, 15909 आप डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम ट्रेन कटिहार में वे 15910 डाउन लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम ट्रेन बरौनी में काफी देर तक खड़ी रही। जिससे यात्री खास परेशान रहे।

सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी व कर्मियों द्वारा यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। करीब तीन घंटे बाद डाउन लाइन में परिचालन शुरू हुआ। इधर पसराहा स्टेशन अधीक्षक मंजय कुमार ने बताया ट्रेन परिचालन बहाल कर दिया गया है। अप लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *