खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर बहियार के केला पपीता उत्पादक किसान चोरों के आतंक से परेशान है. बीते 1 माह से केला बागान में चोरों का उपद्रव बहुत ज्यादा बढ़ गया है.टीम बनाकर रात में केला उत्पादक किसानों के खेत में घुसकर चोरी छुपकर सैकड़ों खानी केले काटकर बाजार में बेचा करता था कई दिनों से किसान रात में अपने खेतों की रखवाली करने लगा था लेकिन किसान चोर को नहीं पकड़ पा रहे थे.आखिरकार बुधवार को जब किसानों को सूचना मिली तो आक्रोशित किसान समूह बनाकर खेतों की ओर कूच किया खेतों में बागानों से चोरी किया हुआ सैकड़ों खानी किसानों ने बरामद किया.
Total Downloads: 72
स्थल पर शराब बनाने के खाली बर्तन और सैकड़ों बोतलें बरामद की गई घटना की सूचना ग्रामीणों ने खरीक पुलिस को दी मौके पर पहुंचकर खरीक पुलिस ने शराब बनाने के बर्तन और छोरी का केला बरामद किया इस संदर्भ में खरीक पुलिस ने केला उत्पादक किसान गोविंद कुमर के बयान पर खरीक थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें तुलसीपुर के किशन कुमार और मिथिलेश कुमार को आरोपित किया है

किसान संजय ठाकुर जय कृष्ण मंडल सुबोध मंडल सुकेश ठाकुर बृजेश मंडल अजय मंडल सुमन राय आदि किसानों ने बताया की बीते कई माह से खेतों में लगे केले के खानी को किशन और मिथिलेश काटकर बाजारों में बेचा करता था जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा था यह सभी चोर बाजार में शराब बनाने का भी काम करता है शराब बनाने का सामान भी स्थल पर बरामद किया गया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है किसानों ने खरीक थाना पहुंचकर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम से अपने खेतों में लगे फसल की सुरक्षा और किसानों की जान माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है.

