भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की वेबसाइट मुजाहिदीन 313 हैकर्स द्वारा गुरुवार को हैक कर लिया गया। हालांकि इसकी सूचना मिलने पर इसे पटना मुख्यालय में सूचना देकर बंद कराया गया और मेंटेनेंस कराया गया।

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिकारियों को गुरुवार दिन में करीब 3.30 बजे सूचना मिली कि उनकी वेबसाइट मुजाहिदीन साइबर बदमाशों ने हैक कर लिया है। छात्रों ने भी इसकी सूचना कॉलेज में दी। अधिकारियों ने भी कॉलेज की वेबसाइट खोली तो पाया कि उनका होम पेज को किसी ने हैक कर लिया है और इस वेबसाइट के होम पेज को हटाकर उसके ऊपर ‘हैक्ड बाइ मुजाहिदीन 313, मुस्लिम साइबर सिक्योरिटी, इस्लामिक साइबर’ लिख दिया है।

कॉलेज के अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना पटना स्थित मुख्यालय को दी। क्योंकि यह वेबसाइट वहीं से संचालित होती है और इसका कमांड वहीं से होता है। पटना में जानकारी मिलते ही वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया और मेंटेनेंस शुरू कर दिया गया।

बीसीई के प्राचार्य प्रो. फखरूद्दीन अंसारी ने बताया कि किस गलत मंशा से और किसके द्वारा यह किया जा रहा है यह नहीं कहा जा सकता। कहीं न कहीं गलत सोच है, लेकिन हैकरों को इस वेबसाइट के हैक करने से कोई बड़ा डाटा नहीं मिल सकेगा। फिलहाल कॉलेज को इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हो सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *