खरीक : प्रखंड के चोरहर पंचायत के उपसरपंच सुरहा निवासी सुरेन्द्र शर्मा के द्वारा थ्रीनट के बट से पीटकर एक आठ वर्षीय बच्ची को गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।घायल बच्ची मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।
घायल के पिता बिहारी शर्मा ने उपसरपंच, धर्मेंद्र कुमार व अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।जिसमें लिखा है कि बुधवार की रात मैं घर में था।इसी बीच उप सरपंच समेत अन्य आरोपी मेरे दरवाजे पर आ धमके।



