खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में घर का रंग रोगन करने को लेकर भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.घायलों का इलाज खरीक पीएचसी में किया गया. रोड़े बाजी में घायल महिला क्रांति देवी का सर फट गया और उसका पुत्र संजय यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया.चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए घायलों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.घायल महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

घायल संजय यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर का रंग रोगन करवा रहा था.रंग रोगन करने के क्रम में पड़ोसी की ओर से जब मजदूरों ने पुचारा करना शुरू किया तो बगल वाले पड़ोसी बाल किशोर यादव,व्यास यादव, बालवीर यादव,निर्मला देवी और व्यास यादव की पत्नी ने मिलकर मजदूरों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया.सभी मजदूरों को भगा दिया मारपीट भी किया. इसकी सूचना मिलने पर गृहस्वामी संजय यादव ने जब विरोध किया तो सभी आरोपियों ने मिलकर संजय यादव और मां क्रांति देवी को ईद और पत्थर और लाठी से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

सभी आरोपियों ने एक स्वर में पत्थरबाजी शुरू कर दिया.पत्थर लगने से महिला क्रांति देवी और उसका पुत्र संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया .घायलों का इलाज खरीक पीएससी में कराया. इलाज के क्रम में जाने के दौरान इन लोगों ने घर पर चढ़कर जमकर गोलीबारी की. तकरीबन तीन से चार राउंड गोलियां चलाई. जिससे तुलसीपुर के ग्रामीण दहशत में है.पीड़ित परिवार भयभीत और सहमे हुएहैं.पीड़ित परिवार के लोगों ने खरीक पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *