बेगूसराय: युवक ने अवैध हथियारों, कार्बाइन और कट्टे से खेलने का वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में वह कभी कार्बाइन तो कभी कट्टे से खिलौने की तरह खेल रहा है। वह अवैध हथियार को इस तरह ऑपरेट कर रहा है जैसे इसे चलाने में महारत रखता हो। इस दौरान जरा सी चूक जान पर भारी पर सकती थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वीडियो में दिख रहा युवक बेगूसराय के बिहट नगर परिषद का वार्ड पार्षद का भतीजा यशराज बताया जा रहा है जो बीते 13 अक्टूबर को गढ़हरा बाजार में दिनदहाड़े गोलीबारी कर जानलेवा हमले का आरोपी है।यशराज का एक वीडियो इन दिनों जोर-शोर से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक बंदूक की गोली लगने वाले पिस्तौल और एक कार्बाइन से खेल रहा है।

डीएसपी कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को वीडियो मिला है। युवक की पहचान कर ली गई है। सदर एसडीपीओ और अन्य पुलिस ऑफिसर मामले की जांच कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहे युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

युवक का दो वीडियो वायरल हुआ है। पहले वीडियो में वह एक कार्बाइन को ऑपरेट करता दिख रहा है। वह बार-बार कार्बाइन के लीवर को खींचता है और ट्रिगर दबाता है। अंत में वह मैग्जिन निकालता है और फिर से कार्बाइन में लगाता है।

दूसरे वीडियो में युवक कट्टा लिए हुए है। वह कई बार कट्टे में गोली लोड करता है और उसे निकालता है। इस दौरान वह लोडडे कट्टे को खतरनाक रूप से हाथ में लेकर घुमाता है।

वीडियो में वह सामने वाले को हथियार से गोली भरने बौर कारबाईन की मैगजीन लगाने के बारे में बता रहा है। क्षेत्र में इस वीडियो के वायरल होने के बाद से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है।

कोई इसे दहशत के लिए वायरल किए जाने की बात कह रहा है तो कोई यह कहना चाहता है कि उक्त युवक हथियारों की तस्करी में भी संलिप्त है। इधर गोलीबारी के बाद से मामले में पांच नामजद आरोपी फरार है। गोलीबारी की घटना में घायल युवक के चाचा पार्षद सुधीर राय ने बताया कि परिजन गोलीबारी के 17 दिन बाद भी एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने से दहशत में हैं।

वायरल वीडियो देखने के बाद से अनहोनी की आशंका सताने लगी है। कहा, यश राज ने वार्ड संख्या सात निवासी रेलकर्मी के आवास, बारो दुर्गा मंदिर और बारो काली स्थान के समीप गोलीबारी और मारपीट की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत कायम किया है। इस संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि वीडियो में दिख रहे अपराधी के पहचान की पुष्टि की है।

कहा, वायरल वीडियो गोलीबारी के पहले का प्रतीत होता है जिससे उसके अपराधिक प्रवृत्ति को साबित करता है। गोलीबारी में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet