बैंकों से संबंधित काम हैं तो जल्द निपटा लें। इस महीने बैंकों में नौ दिनों का अवकाश है। छठ तक छह दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की ओर से जारी अवकाश की सूची के अनुसार चार नवंबर को रविवार है।

सात नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा। 10 नवंबर को दूसरे शनिवार का और 11 नवंबर को फिर रविवार की छुट्टी रहेगी। 13 और 14 नवंबर को छठ का अवकाश रहेगा। 18 और 25 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। बीच में 24 नवंबर को महीने के आखिरी शनिवार का अवकाश रहेगा।

त्योहारों के अवकाश के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा बैंकों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी कम हो जाती है। नतीजतन अवकाश के बाद भी एक-दो दिन आपको परेशानी से जूझना पड़ सकता है।

अवकाश 
04 नवंबर   रविवार
07 नवंबर    दीपावली
10 नवंबर    द्वितीय शनिवार
11 नवंबर    रविवार
13 नवंबर    छठ (संध्या अर्घ्य)
14 नवंबर    छठ (प्रात:कालीन अर्घ्य)
18 नवंबर   रविवार
24 नवंबर    चतुर्थ शनिवार
25 नवंबर    रविवार

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *