नवगछिया में गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय और प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा। शनिवार को डीएम ने गृह विभाग (विशेष शाखा) के अवर सचिव को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। पथ निर्माण विभाग ने भी इस जमीन को राजस्व विभाग को ट्रांसफर कर दिया है।

जमीन नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में है। प्रशिक्षण केन्द्र के लिए खाता संख्या 754 में तीन एकड़ जमीन दी गयी है। कई सालों से प्रशिक्षण केन्द्र के लिए जमीन की खोज की जा रही थी। पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव लक्ष्मी नारायण दास द्वारा अन्तर्विभाग हस्तांतरण की सहमति दी गयी थी।

उसके आलोक में गृह विभाग (विशेष शाखा) के अवर सचिव उमेश प्रसाद रजक ने डीएम को अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण शुरू हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *