नल जल योजना के कार्य पर रोक लगाने के बाद भी गोपालपुर प्रखंड के कई पंचायत में डीएम के निर्देश को धता बताते हुए धड़ल्ले से मनमाने तरीके से नल जल योजना का कार्य किया जा रहा है।
Total Downloads: 115
पंचायत में सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में हो रही धांधली को लेकर इस योजना के कार्य पर डीएम ने रोक लगाई थी। लेकिन उनके रोक के बावजूद पंचायत प्रतिनिधि ओने पौने तरीके से कार्य को करवा रहे हैं। गोपालपुर प्रखंड के अभिया पचगछिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 और वार्ड नंबर 14 में धड़ल्ले से नल जल का कार्य चल रहा है। पंचगछिया पंचायत के मुखिया मंगल मंडल की देख रेख में वार्ड सदस्य द्वारा कार्य किया जा रहा है।
वहीं प्रखंड के डुमरिया पंचायत में भी नाल जल योजना का कार्य मुखिया खगेश सिंह की देख रेख में धड़ल्ले से किया जा रहा है। रोक के बावजूद पंचायत में सरकारी राशि का उठाव का नल जल का कार्य चल रहा है जिस पर प्रशासन की कोई नजर नहीं है। मालूम हो कि गोपालपुर बीडीओ ने डीएम के रोक के आदेश आने के बाद सभी पंचायत सचिवों को

24घंटे के अंदर जल नल योजना का कार्य बंद कर तत्काल मापी पुस्तक प्रखंड के नाजिर विष्णु कुमार के पास जमा करने का निर्देश दिया था। परन्तु बीडीओ के निर्देश को धता बताते हुए न तो पुस्तक जमा किया गया जबकि आदेश के विपरीत विभिन्न वार्डों में जल नल योजना का कार्य करवाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में गोपालपुर बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि कार्य हो रहा है इसकी जानकारी नहीं है। अगर कार्य किया जा रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

