नवगछिया : राज्यस्तरीय लायंस सर्विस वीक चेलेंज के तहत 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक लगातार सात दिनों तक विभिन्न तरह की सेवा प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसे लायंस क्लब नवगछिया ने इंटरनेशनल के निर्देशानुसार समय पर सेवा एवम सूचना का काम किया. इस प्रतियोगिता में बिहार के लायंस क्लबों ने हिस्सा लिया था. चयन मंडल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता को चुनने के लिए प्रत्येक सर्विस के अंक निर्धारित किये थे,

जिसका पैमाना निम्न चार विषयों क्रमशः सेवा की दीर्घकालिकता,सेवा की उत्पादकता, सदस्यों की सहभागिता एवम सेवा की विशिष्टता पर आधारित था. उक्त सातों दिनों के आकलन के पश्चात सर्वाधिक अंक नवगछिया क्लब ने प्राप्त कर प्रथम स्थान पर अपना हक स्थापित किया

जिसका पुरस्कार 03 नवम्बर को पटना में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ मंत्री माननीय मंगल पांडेय, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ एसके पांडेय, संजोजक लायन शालिनी, पीडीजी लायन वीणा गुप्ता ने संयुक्त रूप से क्लब अध्यक्ष लायन शिव कुमार पंसारी, जोन चेयर पर्सन लायन डॉ बी.एल.चौधरी, लायन प्रवीण भगत, लायन विनोद केजरीवाल एवम लायन मनोज सर्राफ को दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *