जीरोमाइल थाना क्षेत्र की बरारी पंचायत के मीराचक के पास मंगलवार सुबह बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मी से 45 हजार रुपये व कलेक्शन मशीन समेत सभी सामान लूट लिए। हालांकि पुलिस ने दो घंटे के अंदर पैसे व मशीन बरामद कर लिए, लेकिन बदमाश पुलिस की गिरफ्त से अभी तक दूर है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह बंधन बैंक कर्मी अभिषेक कुमार मीराचक के पास सामूहिक व एकल खातों के खातेदारों से कलेक्शन में लगे थे। जैसे ही वह माउंट एसीसी मीराचक सड़क पर पहुंचे, बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर नकद व पैसे छिन लिये। जीरोमाइल थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की रकम बरामद कर ली गई है। लुटरों की बाइक की पहचान हो गई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *