मोजाहिदपुर के बड़ी हसनगंज में मंगलवार शाम को पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते दस लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 15 हजार 626 रुपए और ताश की गड्डी बरामद हुई। गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी हसनगंज मोहल्ले के लोग सड़क पर उतर गए। उन्होंने मोहल्ले के काली पूजा पंडाल से गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती व कार्तिक की प्रतिमा को उठाकर मिरजान की मुख्य सड़क पर रख जाम कर दिया। सड़क के बीचोबीच बांस लगा दिया और आगजनी कर आवागमन को रात आठ बजे से दस बजे तक बाधित कर दिया। उन्होंने मोजाहिदपुर थाने की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया।

लोग पकड़ाए सभी दस लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पकड़ाए लोग जुआ नहीं खेल रहे थे। वे काली पूजा के चंदा के पैसे का मिलान कर रहे थे। वहीं पास में कुछ युवक ताश का खेल ट्वेंटी नाइन खेल रहे थे। फिर भी पुलिस ने सभी पर जुआ खेलने का झूठा आरोप लगा कर गिरफ्तार कर लिया और चंदे के पैसे भी ले गई। जाम की जानकारी मिलते ही मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर अमर विश्वास, वार्ड पार्षद सदानंद मोदी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन सभी अपनी मांग पर अडिग रहे।

मिरजान में सड़क पर प्रतिमा रख जाम लगाते लोग।

पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी। माहौल बिगड़ते देख सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, कोतवाली इशाकचक, हबीबपुर इंस्पेक्टर और सीआईएटी के जवान पहुंचे। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों को छोड़ दिया जाएगा, सड़क से प्रतिमा उठा लीजिए। लेकिन मोहल्लेवासियों ने कहा कि जो लोग पकड़े गए हैं, वही जब छूट कर आएंगे तो प्रतिमा को सड़क से उठा कर पंडाल में ले जाएंगे।

आखिरकार पुलिस को झुकना पड़ा। आधा घंटे में मोजाहिदपुर थाने में कागजी प्रक्रिया पूरी हुई और सभी को पुलिस ने बांड भरवा कर छोड़ दिया। थाने से छूटने के बाद सभी लोगों को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाम हटा और प्रतिमा को सड़क पर से उठाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *