भागलपुर : चलती ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली छात्रा को ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने अपनी जान हथेली पर रखकर बचा लिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर घटित घटना के बाद पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जवानों ने डिप्रेशन की शिकार छात्रा को आरपीएफ थाना ले जाकर महिला हेल्प लाइन को घटना की जानकारी दे दी।

मौके पर पहुंची महिला हेल्प लाइन की जिला संरक्षण पदाधिकारी शशि शर्मा व विशेष महिला कोषांग की पारोमिता घोष ने काउंस¨लग के उपरांत छात्रा के परिजनों को सूचित किया। मंगलवार शाम को पीड़ित छात्रा को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

File Photo

जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के चकला घाट निवासी पीड़िता स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज में बीए पार्ट टू की पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। लेकिन परिजन उसकी शादी कराने की जिद पर अड़े थे। जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गई। मंगलवार सुबह पीड़िता अपने मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली और रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

कटिहार की दिशा से तेजरफ्तार इंटर सिटी एक्सप्रेस को आता देख उसने ज्यों ही ट्रेन के सामने छलांग लगाने की चेष्टा की मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने उसकी मंशा को भांप लिया और अपनी जान हथेली पर रखकर उसे बचा लिया। मात्र सेकंड भर के अंतराल यानी पलभर में आरपीएफ जवानों ने उसकी जान बचाई। इस बीच आरपीएफ उप निरीक्षक आरके शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ जवान संतोष राय, एसके मिश्रा, रविकांत साहा और महिला सिपाही आरती ¨सह के प्रयास की प्रशंसा की। जबकि मौके पर उपस्थित यात्रियों ने भी आरपीएफ जवानों का पीठ थपथपाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *