नवगछिया : लोक आस्था का पर्व डाला छठ शांति पूर्ण व्यवस्था में संपन्न कराने को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से तैयारी अंतिम चरण में है. छठ त्यौहार के मद्देनजर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने अनुमंडल के सभी छठ घाटों पर धारा 144 लागू किया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष 13 नवंबर से 14 नवंबर तक छठ पर्व मनाया जाएगा. पर्व के अवसर पर छठव्रती एवं श्रद्धालुओं की भीड़ नदी घाट एवं पोखरा आदि में अत्यधिक होती है.

– छठ घाटों पर नहीं बिकेगी पटाखे, आतिशबाजी करने वालो पर होगी कार्रवाई

पूजा के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा आतंक एवं कुव्यवस्था फैलाने के उद्देश्य से नदी घाट एवं पोखर के किनारे उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों पर पटाखे फेंक देते हैं और पटाखे छोड़ देते है. पटाखे की आवाज से घाट और पोखर के समीप छठवर्ती एवं श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगदड़ मचने की संभावना हो सकती है. जिसके परिणाम स्वरूप कोई गंभीर दुर्घटना तथा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनती है.

छठ घाट पर छठव्रती एवं श्रद्धालुओं द्वारा घाट पर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए नाव का परिचालन भी किया जाता है. जिससे नाव के डूबने की संभावना भी रहती है. जिस कारण जान-माल की क्षति होने की संभावना हो सकती है. जिसके मद्देनजर छठ घाटों पर धारा 144 लागू करते हुए घाट पर नाव का परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है. घाट पर पटाखे बिक्री पर भी रोक लगाई गई है. उन्होंने घाट पर आतिशबाजी पटाखे छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *