शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में शुक्रवार को एक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया। गनीमत यह रही के इस घटना में कोई खतरे की जद में नहीं आया। वरना कई लोग आहत हो सकते थे । घटना दिन के लगभग 12:00 बजे की है। कचहरी चौक से बीकमपुर जाने वाली सड़क पर शॉपिंग मॉल के आगे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हो गया ।
Total Downloads: 116
इतना जोरदार धमाका हुआ आसपास के कई मोहल्ले के लोग दहल गए सड़क पर अफरा तफरी की स्थिति मच गई । लोग इधर-उधर भागने लगे । कुछ देर के बाद लोगों को पता चला कि ट्रांसफार्मर ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट होने के काफी देर तक ट्रांसफार्मर से आग निकलते रहा। शॉपिंग मॉल के संचालक ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, इसके बाद उस इलाके की बिजली काटी गई।


