मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोजमापुल के पास शुक्रवार रात 8.00 बजे हुआ। दोनों बाइक पर तीन-तीन युवक सवार थे। मरने वालों की पहचान मालचक गांव के रोहित तांती (17 वर्ष) पिता संजय तांती, निलेश मंडल (20 वर्ष) पिता इन्द्रदेव मंडल, अमित तांती (21 वर्ष) पिता बुटेरी तांती एवं रामपुर पंचायत के रामपुर गांव धोवीटोला निवासी विशाल कुमार (18 वर्ष) पिता जयराम ठाकुर के रूप में हुई है।

मौजमपुर निवासी बंटी मंडल (25 वर्ष) पिता पप्पू मंडल को भागलपुर रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौजमपुर के घायल अभिषेक कुमार (19 वर्ष) ने बताया कि हमलोग बाइक से मेला देखने जा रहे थे। रामपुर मोजमापुल के पास संग्रामपुर की और से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई।

डॉ. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो की मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने बताया कि निलेश मंडल व अमित तांती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि रोहित तांती व विशाल कुमार की मौत इलाज के दौरान हुई। पुलिस दोनों बाइक जब्त कर थाने ले आई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *