नवगछिया : नवगछिया एसपी निधि रानी ने रविवार को भावनीपुर थाना परिसर में आर्थिक रूप से विपन्न छठ व्रतियों के बीच छठ सामग्री के रूप में सूप और फलों का वितरण किया. करीब एक हजार व्रतियों के बीच छठ सामग्री का वितरण किया गया.

भावनीपुर थाने में बंटा गया छठ सामग्री

इस अवसर पर नवगछिया एसपी ने व्रतियों को सुरक्षित ढंग से छठ मनाने की सलाह दी. उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी थी. मौके पर ही नवगछिया एसपी ने छठ पर्व को लेकर विधि व्यवस्था का खास ध्यान रखने का निर्देश भवानीपुर नारायणपुर के थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश को दिया.

इस अवसर पर बिहपुर सर्किल के इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, नारायणपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व समाजसेवी मंटू यादव, मुखिया ईशो यादव उमा शर्मा, भावेश शर्मा, उदय शर्मा, रमन यादव आदि अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *