– नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी से अनिल यादव की हुई गिरफ्तारी

– एसटीएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

– एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा गोली भी किया गया बरामद

– चार वर्षों से अनिल यादव की पुलिस को थी तलाश

– नवगछिया के अधिवक्ता प्रमोद राय सहित कई चर्चित हत्याकांड में है अनिल यादव की संलिप्तता

– अनिल यादव की गिरफ्तारी से बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के किसानों को मिलेगी राहत

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा इलाके का आतंक का परिहाय बने 25 हजार का इनामी अपराधी झंडापुर निवासी कुख्यात अनिल यादव को एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी निधि रानी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अनिल यादव की गिरफ्तारी नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी से रविवार की देर रात की गई है।

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इन दिनों अनिल यादव अपना इलाज कराने के लिए नवगछिया राजेंद्र कॉलोनी आया हुआ है। सूचना के आधार पर एसटीएफ एवं जिला पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पुलिस ने अनिल यादव के पास से एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा गोली भी बरामद किया है। देशी पिस्तौल व गोली बरामदगी के मामले में नवगछिया थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अनिल यादव का आतंक व्याप्त हो गया था। पूर्व में यह प्रभास यादव के गिरोह में सक्रिय था। प्रभास यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रभास यादव की गिरोह की कमान अनिल यादव ही संभाल रहा था। इसकी शिकायत किसानों द्वारा व पुलिस सूत्रों से मिल रही थी।

दियारा में किसानों एवं कोसी नदी, कोल ढाब के जल करो से रंगदारी वसूली करने का काम इनके द्वारा किया जा रहा था। किसानों में इसका इतना भय था कि किसान इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज भी नहीं कराना चाहते थे। एसपी ने कहा कि अनिल यादव प्रोफेशनल मर्डर भी है। पैसे लेकर हत्या करने का भी काम इनके द्वारा किया जाता है। दियारा में बिहपुर झंडापुर के किसान को खेती करने एवं फसल कटनी के समय अपने आप को इसके भय के कारण असुरक्षित समझते थे। अनिल यादव की गिरफ्तारी से बिहपुर झंडापुर इलाके के किसानों को राहत मिलेगी। अनिल यादव नवगछिया के कई चर्चा चर्चित हत्याकांड में भी नामजद अभियुक्त रहा है। इनके विरुद्ध चार हत्या के एवं एक आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

– चर्चित अधिवक्ता प्रमोद राय हत्याकांड में अनिल यादव है नामजद अभियुक्त

नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि अनिल यादव पर चार हत्या के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2016 में झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के बगरी के समीप एनएच 31 पर नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मड़वा निवासी अधिवक्ता प्रमोद राय हत्याकांड में अनिल यादव नामजद अभियुक्त रहा है।

अधिवक्ता हत्याकांड को अनिल यादव के साथ नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा निवासी राज किशोर राय उर्फ बिलरिया शामिल था। राजकिशोर राय उर्फ बिलरिया की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा पूर्व में की जा चुकी है। इसके अलावा वर्ष 2014 में बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र में हुए पप्पू यादव हत्याकांड, वर्ष 2015 में हुए बुल्लन यादव हत्याकांड एवं वर्ष 2017 में भी एक हत्याकांड के मामले में अनिल यादव नामजद अभियुक्त रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *