भागलपुर : नवगछिया के बिहपुर स्थित दुधैला दियारा में दिनेश मुनि गिरोह के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए खगड़िया के पसराहा थानेदार आशीष कुमार सिंह को ‘शौर्य चक्र’ वीरता पुरस्कार की अनुशंसा मुख्यालय से होगी। इसके अलावा मुठभेड़ में शामिल सिपाही दुर्गेश समेत अन्य चार सिपाहियों को भी गैलेंट्री पुरस्कार के लिए अनुशंसा की जाएगी। रेंज डीआइजी विकास वैभव ने कहा कि इस मसले पर नवगछिया एसपी के प्रस्ताव पर वे इसकी अनुशंसा आगे करेंगे। शनिवार को डीआइजी ने नवगछिया एसपी के साथ इसकी समीक्षा बैठक की। बैठक में वीरता पुरस्कार के अलावा दिनेश मुनि को गिरफ्तार करने की रणनीति पर चर्चाएं हुई।
Total Downloads: 116
डीआइजी ने कहा कि दियारा में आगे भी सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ अपराधियों के विरूद्ध कांबिंग ऑपरेशन चलेगा। इस मामले का सुपरविजन डीआइजी को करना है। नवगछिया एसपी से इस मामले में भी कई बिंदुओं पर डीआइजी ने जानकारी ली। पुलिस की जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि दुधैला दियारा में अशोक मंडल के बासा पर चार दिनेश मुनि समेत चार अपराधी जुटे थे।

मुठभेड़ के बाद हाल ही में गिरफ्तार मिथुन दास का मोबाइल छूटा था। जो पुलिस ने बरामद कर लिया। उसमें दो सिम लगा हुआ था। जो मिथुन के नाम से रजिस्टर्ड था। हत्या के बाद मिथुन दिल्ली भाग गया था। पुलिस को जांच में जानकारी मिली है कि मिथुन लगातार दिनेश मुनि के संपर्क में रहता था।

