बिजली बिल जमा को लेकर लंबी कतार को लेकर और गलत बिल की शिकायत अब जल्द ही दूर हो जाएगी। अब उपभोक्ताओं को इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। अब मेट्रोपॉलिटन शहर की तरह भागलपुर में भी प्रीपेड मीटर से बिजली बिल का भुगतान किया जाएगा। पहले फेज में पटना, दूसरे फेज में गया और तीसरे फेज में मुजफ्फरपुर उसके बाद चौथे फेज भागलपुर में प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्रीराम सिंह ने बताया कि भागलपुर में रिकंडक्टिंग का कार्य अब तक बचा हुआ है,

इसलिए चौथे फेज में प्रीपेड मीटर लगेंगे। भागलपुर में 3.5 लाख उपभोक्ता है। उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर लगने से बिजली की चोरी पर भी रोक लग जाएगी। प्रीपेड मीटर को प्रीपेड मोबाइल की तरह रिचार्ज किया जाता है। प्रीपेड मीटर में जब तक बैलेंस रहेगा, तब तक आपके घर में बिजली रहेगी। बैलेंस खत्म होते ही बिजली गुल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर रात में बैलेंस खत्म होगा तो बत्ती रातभर रहेगी, लेकिन दिन के 10 बजते ही बिजली गुल जो जाएगी। संभावना है कि यह प्रीपेड मीटर छह माह के बाद भागलपुर में भी लगना शुरू हो जाए। कंपनी का दावा है कि पहले यह व्यवस्था शहरी क्षेत्र से शुरू होगा।

प्रीपेड मोबाइल की तरह रिचार्ज होगा प्रीपेड मीटर

बैलेंस कम होने पर पी-पी की आएगी आवाज

अधीक्षण अभियंता श्रीराम सिंह ने बताया कि प्रीपेड मीटर का वाउचर बिजली कंपनी के बिल कलेक्शन सेंटर पर ही मिल जाएगा। बैलेंस कम होने पर मीटर का सायरन तीन-चार दिन पहले से ही बजना शुरू हो जाएगा। पी-पी की आवाज आएगी। इससे समय पर उपभोक्ता दोबारा रिचार्ज करवा लेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *