पटना : राज्य में जल्द ही 21500 एएनएम और करीब नौ हजार ए ग्रेड नर्स की बहाली की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इनकी बहाली राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी. वहीं, तकनीकी चयन आयोग के माध्यम से डाॅक्टरों की बहाली होनी है. ग्रेड ए नर्स का कैडर अब स्टेट कैडर होगा.

स्वास्थ्य विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा है. 20 नवंबर को इस पर बैठक होगी, जिसमें नियमावली पर विचार किया जायेगा. वहीं, दो माह के भीतर साढ़े छह हजार एएनएम की तैनाती होनी है. इसके लिए जिलों से रोस्टर क्लीयर कर सूची मांगी गयी है.

राज्य में डाॅक्टर से लेकर पारा मेडिकल स्टाफ की बेहद कमी है. सरकार इस कमी को दूर करने में जुटी है. राज्य में एएनएम के 40 हजार पद स्वीकृत हैं, जिनमें से अभी 12 हजार ही कार्यरत है.

साढ़े छह हजार की तैनाती हो रही है. साथ ही बचे पर पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो रही है. वहीं 14 हजार के करीब ए ग्रेड नर्स के पद स्वीकृत हैं. इनमें से अभी पांच हजार कार्यरत हैं. खाली पदों के भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग बहाली की प्रक्रिया चालू वित्तीय वर्ष में शुरू हो जायेगी.राज्य में नियमित डाॅक्टर के 7,249 और संविदा पर 2479 पद स्वीकृत हैं.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में डाॅक्टर व पारा मेडिकल कर्मियों की कमी को दूर करने की प्रक्रिया चल रही है. विभाग इस दिशा में काम कर रहा है. तकनीकी चयन आयोग के माध्यम से डॉक्टरों की बहाली होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *