भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह टिकट बंटवारे के मुद्दे पर जल्द मिलेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं। एक दिन में पांच-पांच सभा कर रहे हैं। इसलिए कुशवाहा की मुलाकात उनसे नहीं हो सकी। सीटों के बंटवारे की बात अभी सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के लिए तय किया है।

भाजपा ने अभी नहीं तय किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ लोजपा व रालोसपा की बात होगी। इसके बाद सब साफ होगा। उक्त बातें उन्होंने सोमवार को स्टेशन चौक स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में कही।

शाहनवाज ने कहा कि भाजपा ने अभी जीती या हारी हुई सीटों पर विचार नहीं किया है। इस बार मिशन 40 है। यह हर हाल में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान के दौरे में मैंने खुद कांग्रेस को भ्रम फैलाते देखा। इंदौर, झालावाड़ के रोड शो में जनता का मूड देखा है। राजस्थान का भी मिथक इस बार टूटेगा।

वहां एक बार कांग्रेस तो दूसरी बार भाजपा की सरकार बनती रही है, लेकिन इस बार भी भाजपा ही यहां होगी। पीएम मोदी को हर बार कांग्रेस अपमानित कर रही है, पर जनता उसी मजबूती से हमारे साथ खड़ी होगी। तेलंगाना, मिजोरम भी मजबूत हुआ है। एनडीए और मजबूती से सामने आएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, पवन चौधरी, प्रदीप जैन समेत अन्य मौजूद थे।

अपनी बात कहते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन। साथ में हैं भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय व पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *