भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी का दोहरा चरित्र का पर्दाफाश सीबीआई निर्देशक आलोक वर्मा ने कर दिया है। पूरा देश नीतीश कुमार और सुशील मोदी के अनैतिक, बेशर्म राजनीति से अवगत हो गया है।
Total Downloads: 115
केंद्र और राज्य सरकार के घिनौनी एवं भेदभाव पूर्ण राजनीति के कारण तेजस्वी यादव जी और उनके परिवार के सदस्यों को IRCTC मामले में परेशान होना पर रहा है। पूरा परिवार को एक सोची समझी साजिश के तहत केस में फंसा कर परेशान किया जा रहा है। अंततः न्यापालिका से पूरे मामले में न्याय मिलेगा साथ ही लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव दोष मुक्त साबित होंगे ।

सीबीआई के निर्देशक आलोक वर्मा ने खुद शपथपत्र के साथ सुप्रीम कोर्ट में कह चुके है कि सीबीआई अधिकारी राकेश आस्थाना,प्रधानमंत्री कार्यलय ,बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मिलकर लालू प्रसाद और उनके परिवार को कथित IRCTC टेंडर मामले में किस तरह फसाने का काम कर रहे थे। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने CVC को बताया सीएम नीतीश कुमार लालू प्रसाद के ऊपर CBI कारवाई से पूर्णत: अवगत थे। CBI छापे नीतीश जी की सहमति से ही हुए थे इसलिए वो छापे से पहले दिन ही राजगीर भाग गए थे।

