नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर मंगलवार को नवगछिया पुलिस ने नशे की हालत में खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी चंदन कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है. नशे की हालत में युवक की गिरफ्तारी के बाद नवगछिया थाना में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि युवक शराब पीकर एनएच 31 पर उत्पात मचा रहा था और राहगीरों के साथ मारपीट भी कर रहा था. इसी क्रम में सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

