
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 286
नवगछिया : भागलपुर में पदस्थापित जमादार नगरह निवासी चन्दन कुमार झा और उसके पुत्र साकेत कुमार झा ने नवगछिया एसपी से सुरक्षा की गुहार लगायी है. जानकारी मिली है कि जमादार का पूरा परिवार भागलपुर में किराए के मकान में रहता है. दुर्गा पूजा में पूरा परिवार घर आया था. जमादार के परिवार ने चचेरे भाइयों नितीश उर्फ बबलू व् अन्य पर धमकाने और गोली चलाने और घर छोड़ कर चले जाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने को सूचना दी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
