भागलपुर | टीएमबीयू में चार दिसंबर से होने वाली स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा के लिए सत्र 2014-17 और 2015-18 के पार्ट टू के प्रोमोटेड छात्रों ने गुरुवार को फॉर्म भरा। हालांकि पार्ट थ्री के नियमित छात्र इसे पहले ही परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं जबकि प्रोमोटेड छात्रों का पार्ट टू का रिजल्ट नहीं आने के कारण ये छात्र फॉर्म नहीं भर पाए थे। बाद में विवि ने इन्हें 22 से 26 नवंबर तक फॉर्म भरने का मौका दिया है।
Total Downloads: 115
इधर विवि और कॉलेजों में 23 तथा 25 नवंबर को छुट्टी रहेगी। लेकिन टीएनबी कॉलेज ने कहा है कि वह इन दोनों दिन भी फॉर्म जमा लेगा। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी ने कहा है कि छात्र हित को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। दूसरी तरफ एसएम कॉलेज में 23 को छुट्टी रहेगी। प्राचार्य डॉ. अर्चना ठाकुर ने कहा है कि छात्राओं की संख्या अधिक हुई तो रविवार को फॉर्म जमा लिया जाएगा।

इधर कुछ वैसे नियमित छात्र भी फॉर्म भरने की अनुमति मांगने विवि पहुंचे थे जो स्नातक पार्ट थ्री का पूर्व में आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे छात्र कभी परीक्षा नियंत्रक तो कभी कार्यकारी कुलपति से मिलने का प्रयास करते रहे। इनका कहना था कि प्रोमोटेड छात्राें के साथ इन्हें भी फॉर्म भरने की अनुमति दी जाए। लेकिन अनुमति नहीं मिली।

