सरकारी अस्पतालों से मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने व गर्भवती को पीएचसी तक लाने के लिए 31 एंबुलेंस दिए गए हैं। इसमें से चार पहले से खराब हैं और एक को एमवीआई ने कंडम घोषित कर दिया है। बाकी बचे एंबुलेंस भी मेंटीनेंस के अभाव में जहां-तहां धोखा दे रहे हैं।

शुक्रवार को सदर अस्पताल के एक मरीज को तेतरी स्थित घर पहुंचा कर लौटी एंबुलेंस सदर अस्पताल गेट पर खराब हो गई। किसी तरह ड्राइवर व कर्मचारियों ने धक्का देकर एसएनसीयू के पास स्थित कंट्रोल रूम तक एंबुलेंस को पहुंचाया। सदर अस्पताल में मरीजों और वीआईपी ड्यूटी के लिए तीन एंबुलेंस दिए गए हैं,

जिसमें एक खराब ही है। एक ही एंबुलेंस अब मरीजों को लाने-पहुंचाने के लिए है, क्योंकि शहर में हमेशा वीआईपी मूवमेंट होता रहता है, जिसमें एक एंबुलेंस की ड्यूटी लगी रहती है। सदर अस्पताल से प्रसूता को घर तक छोड़ने के लिए एक बार में 6 से 7 महिलाओं को एंबुलेंस में बैठाया जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *