मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर शाहजादपुर निवासी सह निस्फ अंबे पंचायत की मुखिया प्रीति देवी के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। घटना रविवार की शाम साढ़े 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। बदमाशों ने मुखिया के घर के पूर्वी गेट पर गोलीबारी की और वहां से चलते बने।

गोलीबारी की आवाज सुनकर मुखिया व उनके घरवाले काफी देर तक डरे सहमे घर के अंदर छिपे रहे और घटना की सूचना पर करीब आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंचने के बाद मुखिया पति सिंटू रजक दरवाजा खोल बाहर निकले व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मुखिया पति ने बताया कि बदमाशों ने उनके घर के पूर्वी गेट पर गोलीबारी की है, जिससे गेट में छेद बन गया है और सामने दीवार पर भी गड्ढा हो गया।

मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मुखिया पति सिंटू रजक ने बताया कि उनकी जान का खतरा है। चार दिन पूर्व भी बदमाशों ने उनसे 5 लाख रंगदारी की मांगी थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने डीआईजी विकास वैभव से की थी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *