तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्रों को दाखिले से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी अब एप से मिलेगी। इस एप के जरिये छात्र बहुत सारी सुविधाएं पा सकते हैं। यह एप पहले पीजी विभागों में लागू होगी और फिर विवि के सभी कॉलेजों के छात्रों को भी दिया जाएगा। यह प्रयास डिजिटल कैंपस बनाने के लिए किया जा रहा है।
Total Downloads: 115
जानकारी हो कि केन्द्र सरकार के दूर संचार मंत्रालय द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ टेलकम इनोवेशन एंड मोबाइल एप्लीकेशन एंड डेवलपमेंट इको सिस्टम के माध्यम से देश के सभी विश्वविद्यालय में इसे लागू किया जाएगा। फिलहाल कुछ विवि में यह एप काम कर रहा है। टीएमबीयू में भी जल्द ही इस एप से काम शुरू हो जाएगा। इसमें नामांकन से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी मिलेगी।

कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. निसार अहमद ने कहा कि इस एप से आसानी से छात्रों को जानकारी मिलेगी। छात्र चाहे जहां भी रहें विवि और कॉलेज से जुड़े रहेंगे। जल्द ही विवि से करार के बाद काम शुरू होगा और एजेंसी द्वारा सभी को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

