खरीक : खरीक प्रखंड के खरीक बाजार स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद धाम परिसर में गुरुवार को को आगामी 15 दिसंबर को होने वाले बाबा गणिनाथ गोविंद धाम महोत्सव को सफल बनाने को लेकर बाबा गणिनाथ गोविंद धाम समिति सदस्यों की बैठक अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री निरंजन शाह की अध्यक्षता में आहूत की गयी.

बैठक में समिति सदस्यों ने महोत्सव की सफलता को लेकर सभी बिंदुओं पर बारिकी से चर्चा की. महोत्सव में सभा आयोजन, अतिथियों का स्वागत,विशिष्ट अतिथि,मुख्य अतिथि के आगमन की तैयारी,दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने और खानपान समेत झांकी निकालने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई.

सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि इस बार अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया से महोत्सव में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति हेतु ज्ञापन दिया जाए. इस अवसर पर अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री निरंजन साह, शंकर साह, लखन लाल साह, बलराम साह आदि मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *