नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में गंगा दियारा क्षेत्र इस्माइलपुर ग्राम में एक मेघा केम्प दो दिसंबर रविवार को आयोजित होगी. कैम्प इस्माइलपुर थाना परिसर में आयोजित किया जाएगा. इस कैम्प में क्लब द्वारा ग्राम के लोगों की आखों की जांच डॉक्टर बी.एल. चौधरी, डॉक्टर बादल चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा की जाएगी.

जिसमें मोतियाबिंद से ग्रषित रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन क्लब द्वारा 16 दिसम्बर को आई केयर सेंटर,नवगछिया में किया जाएगा. इसके साथ ही इस्माइलपुर ग्राम में आगजनी से पीड़ित परिवारों को क्लब के द्वारा घर वापसी किट का वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इस्माइलपुर थाना परिसर में 15 वृक्षारोपण करने का भी निर्णय लिया गया है. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक निधि रानी रहेंगी. उक्त जानकारी लायन्स क्लब के सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा ने दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *