नवगछिया : नवगछिया स्टेशन परिसर से गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई है. मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में गाड़ी मालिक नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी बिसाय टोला निवासी अनिल पासवान के पुत्र मनीष कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध नवगछिया जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात कैपिटल एक्सप्रेस से उनके बहनोई आ रहे थे. जिसको रिसीव करने के लिए वह स्टेशन पर गया हुआ था. स्टेशन के गेट के सामने गाड़ी खड़ी थी और अंदर गए और कुछ ही मिनट में जब अपने बहनोई के साथ लौट के बाहर आया तो गाड़ी गायब थी।

चोरी की घटना के संबंध में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मालूम हो कि इससे पूर्व भी नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर से कई मोटरसाइकिल की चोरी की घटना हो चुकी है. लेकिन चोरी के एक भी मामले का उद्बोधन अब तक पुलिस नहीं कर पाई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *