नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर संतोष धर्म कांटा के पास शनिवार की देर रात 11 बजे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से धक्का मार दिया. दुर्घटना में ट्रेक्टर शो रूम के मालिक रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी निवासी सुजीत सिंह की मौत हो गई. जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठे गांव के ही उनका स्टाफ अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा दिया. जहां चिकित्सकों ने सुजीत कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया.

वहीं गंभीर रूप से घायल अमरजीत सिंह को प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सुजीत सिंह नवगछिया बस स्टैंड के समीप एसपी कार्यालय के सामने अपने ट्रैक्टर के शोरूम से देर रात 11 बजे घर जा रहा था. उनके साथ उसके शोरूम में काम करने वाला स्टाफ अमरजीत भी था.

घर जाने के दौरान संतोष धर्म कांटा के पास ट्रक ने अनियंत्रित वेग से उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से धक्का मार दिया. जिससे सुजीत कुमार सिंह की मौत हो गई एवं अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं शनिवार को मृतक सुजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. दुर्घटना में सुजीत सिंह कि मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मदरौनी गांव में मातम का माहौल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *