नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर चौक पर शुक्रवार की दोपहर शराब के नशे में असमाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया व गोलीबारी की.कुशाहा से बासो शर्मा के ट्रेक्टर ले जा रहे चालक बमबम शर्मा को शराबियों ने ट्रेक्टर रोककर गोली चलाने लगे. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ रायपुर निवासी गुलो शर्मा एवं नरेश शर्मा को गिरफ्तार किया.

जबकि अन्य निवास शर्मा एवं खगड़िया जिले के पसराहा थाना अन्तर्गत नवटोलिया निवासी पप्पु शर्मा फरार हो गया. दिन दहाड़े गोलीबारी की घटना को लेकर ऑटो चालक, रासगीर समेत ग्रामीण भयभीत हैं मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस जॉच पड़ताल कर रही है. खबर लिखे जाने तक थाने में किसी ने आवेदन नहीं दिया था. उक्त जानकारी भवानीपुर पुलिस ने दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *