चोरहर घाट से करीब एक मीटर पश्चिम दिशा की ओर स्थित कोलवा घाट निवासी कोसी विलीन लापता बेटी मसो. रिंकू देवी की चिंता से सदमे में जी रहे पिता रत्तन मंडल आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। मंगलवार की देर शाम अपने आवास पर उन्होंने दम तोड़ दिया। 3 अक्टूबर को उक्त स्थल पर अचानक बागजान बांध कटने से सात घर समेत चार लोग कोसी में बहे थे।
Total Downloads: 182
ग्रामीणों एवं स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद कोसी में बहे रत्तन मंडल,पप्पू मंडल,मीना देवी को नदी से बाहर कर लिया था। जबकि रत्तन मंडल की पुत्री रिंकू देवी का कोई अता-पता नहीं चल पाया था। जो अभी भी लापता ही है।

ग्रामीणों ने बताया कि रत्तन कोसी में बही बेटी की चिंता से घटना के बाद से ही काफी सदमे में थे। वे बदहवास होकर बेटी को खोजा करते थे। इसी चिंता से मंगलवार की शाम उनकी मौत हो गई। ग्रामीण वेदानंद यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को अबतक किसी भी प्रकार का सरकारी लाभ नहीं मिला है।

