नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच बखरी कुर्सेला स्टेशन के बीच मधेली ढाला के पास अज्ञात ट्रेन से गिरकर कट जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के चकला मौला नगर वार्ड नवर एक निवासी वकील मंडल के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है. अज्ञात ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने की सूचना पर नवगछिया जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची. जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

वहीं दुर्घटना के संबंध में मृतक युवक के पिता वकील मंडल के बयान पर नवगछिया जीआरपी में यूडी केस दर्ज कराया गया है. वकील मंडल ने दिए आवेदन में बताया है कि बुधवार को विवेक परीक्षा देने के लिए कटिहार गया हुआ था. कटिहार में परीक्षा देकर वह किसी अज्ञात ट्रेन से वापस घर लौट रहा था कि इसी दौरान कुर्सेला स्टेशन से पहले मधेली ढाला के पास ट्रेन से गिर गया जिसके कारण ट्रेन से कटकर उसकी मृत्यु हो गई.

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मुझे दी गई. सूचना मिलने पर जब हम लोग यहां पहुंचे तो शव को देख कर मैंने उसकी पहचान की. युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि विवेक दो भाई में सबसे बड़ा था और बी ए प्रथम सत्र का छात्र था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *