गोपालपुर : स्वास्थ्य विभाग के काया कल्प योजना के तहत पीएचसी गोपालपुर का जिला स्वास्थ्य समिति के दो सदस्यों की टीम ने गुरुवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण टीम में क्लीनिकल ऑफिसर डा राजेश मिश्रा व जिला प्रबंधक जितेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे. मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर सर्जेंसी के अन्तर्गत पीएचसी गोपालपुर व जगदीशपुर का चयन काया -कल्प योजना के तहत किया गया है.
Total Downloads: 182
जाँच टीम क् सदस्यों ने पीएचसी प्रभारी डा सुधांशु कुमार व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ओटी रूम, प्रसव कक्ष व विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर देय सुविधाओं की जानकारी ली तथा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. द्वितीय चरण में खरीक, बिहपुर व सुल्तानगंज पीएचसी का चयन काया कल्प योजना में किया जायेगा.

मिली जानकारी के अनुसार राज्यस्तरीय टीम के निरीक्षण में अव्वल होने वाले पीएचसी को कई सुविधाओं से लैस किया जायेगा. स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान, बीसीएम सुधीर कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी देखी गई.

