नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंड के पसराहा व नारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच सतीशनगर पूर्वी समपार कछुआ टोला मौजमा के समीप देर रात गुरुवार को डाउन ट्रेक का पटरी टूटने से कई ट्रेनें परिचालन होने के कारण बाल बाल बची. ग्रामीणों की सुचना पर केबिन मैन द्वारा अधिकारी को सुचना देने पर कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया. हालांकि एक घंटे से ज्यादा देर तक परिचालन रोक दिया गया.
Total Downloads: 188
स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल के अनुसार पोल संख्या 83/26 के निकट पैदल रेलकर्मी द्वारा देर रात्रि ग्यारह बजे के बाद ग्रामीणों की सुचना पर टुटा ट्रैक पड़ परी तो संबंधितअधिकारियों को सुचना दे जानकारी दी. तो तत्कालीन डाउन ट्रेक पर परिचालन रोक दिया गया. अहले सुबह वरिष्ठ सेक्शन इंजिन्यर रेलपथ थाना बिहपुर ई फैयाज आलम दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पीडब्लूडी आलम ने बताया कि घंटों मरम्मती के बाद रेल परिचालन शुरू कर दिया गया लेकिन दोपहर बाद तक रेलकर्मी उक्त स्थान पर दुरुस्तीकरण का कार्य को पुरा किया.

ग्रामीणों के अनुसार सतिशनगर के कछुआ टोला मौजमा गांव के भूषण चौधरी टहलने के क्रम में देखा कि एक पटरी टूटा हुआ है. इसकी तुरंत सूचना गेटमेन को दी. बताते चले की बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची. अहले सुबह महानंद एक्सप्रेस निकली थी कुछ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. इस घटना की जानकारी देने वाले को 500 रुपया का इनाम भी रेलवे पदाधिकारियों द्वारा दिया गया है. वही बिहपुर से रेलवे के एस एस ई उदय कुमार ने बताया कि घटना कि जानकारी मिलते ही युद्ध स्तर से हमलोग काम कर रहे है. आवागमन में कोई परेशानी नही है. बहुत जल्द पटरी को चेंज कर देंगे.


