नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के सहौरा गांव में बड़े भाई के द्वारा दारू पीकर हंगामा करने के कारण दो भाइयों के बीच हुई मारपीट के दौरान सर में चोट लगने से बड़े भाई नेमो हरि की मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार मजदूरी कर घर लौटने के दौरान मृतक नेमो हरि ने दारु पी ली थी. दारू के नशे में घर में आकर वे परिवार के लोगों के साथ काफी गाली गलौज एवं हंगामा कर रहे थे.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

छोटे भाई पवन हरि के द्वारा मना करने पर वे उनसे उलझ गए और इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान लाठी की चोट नेमो हरि के सिर में लग गई और वह घायल हो गए. परिजनों द्वारा घायल अवस्था में उसे समीप के एक ग्रामीण चिकित्सक के यहां ले जाया जा रहा था. मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. हालांकि मृतक की पत्नी द्वारा बार-बार इस संबंध में बयान बदला जा रहा था. परिजनों द्वारा बताया गया कि मजदूरी कर घर लौटने के दौरान अत्यधिक ठंड लग गया जिसकी वजह से इनकी मौत हो गई.

इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहरलाल सिंह ने भी मारपीट के दौरान हुई मौत की बात को इनकार करते हुए मृतक का ठंड से हुई मौत की बात बताई गई. हालांकि रंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet