– घटना उसी जगह हुई जिस जगह पर बीते 2 माह पूर्व अक्टूबर माह में अपराधियों ने उसी अंदाज में दिया घटना को अंजाम
– उस समय भी भारत फाइनेंस कंपनी का ही कर्मी लुटाया था और इस बार भी उसी कंपनी का कर्मी है जिसके साथ लूट की घटना हुई
– इस मामले की छानबीन कर रही है
खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर बहियार में तेलघी 14 नंबर सड़क से खैरपुर जाने वाली सड़क के बीच में ठीक उसी स्थान पर दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश अपराधियों ने भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नवगछिया शाखा के कर्मी राकेश केसरी 25 वर्ष (पिता अमरनाथ केसरी घर-थाना खरगपुर जिला मुंगेर ₹116328 (एक लाख सोलह हजार तीन सौ अठ्ठाइस रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया.
Total Downloads: 176
दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने उस समय लूट की घटना को अंजाम दिया जब भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नवगछिया शाखा का कर्मी राकेश केसरी मंगलवार को करीब 11:40 बजे अठगामा से 3 पॉइंट से रकम कलेक्शन कर कुल ₹114828 रुपए से भरा बैग मोटरसाइकिल की डिक्की में डालकर उस्मानपुर कलेक्शन लेने जा रहा था. ठीक उसी समय साइकिल पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने भारत फाइनेंस कर्मी राकेश की मोटरसाइकिल को रुकवा कर अपराधियों ने सबसे पहले पिस्टल का भय दिखाकर गर्मी से मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली फिर उनमें से एक अपराधी ने चाबी से डिक्की खोलकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया कर्मी के पॉकेट से निजी15 सौ रुपए भी छिन लिया.
रकम रूट करने के बाद दोनों अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दियारा की ओर भाग गए. घटना की सूचना मिलने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर लूट की घटना की छानबीन की. रकम की बरामदगी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल की चाबी बरामद की है. इस बार लुटेरों ने भारत फाइनेंस कर्मी से मोबाइल की लूट नहीं की है. पिछले बार भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ उसी जगह हुई लूट में अज्ञात अपराधियों ने कर्मी का मोबाइल भी लूट लिया था.इस संदर्भ में भारत फाइनेंस प्राइवेट कंपनी लिमिटेड नवगछिया शाखा कर्मी राकेश केसरी के बयान पर खरीक थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पूर्व में भी उसी जगह पर हुई थी लूट की घटना
बीते दो माह पूर्व अक्टूबर में भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मी कलेक्शन लेकर तकरीबन एक लाख से अधिक रुपये लेकर उसी अंदाज में उस्मानपुर जा रहा था जिस जगह पर पूर्व में गुरुदेव मंडल की गोली मारकर हत्या की गई थी.ठीक उसी जगह पर भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड का कर्मी 2 माह पूर्व भी उसी अंदाज में लुटाया था. जिस अंदाज में मंगलवार को लुटाया. लूट की घटना की एकरूपता को देखकर पुलिस को संदेह होने लगा है. पूर्व की घटना और मौजूदा घटना में कई बिंदु एक समान है. लुटेरों ने उसी अंदाज में मंगलवार को भी घटना को अंजाम दिया.
जिस अंदाज में मंगलवार को अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया ठीक उसी अंदाज में बीते 2 माह पूर्व अक्टूबर माह में भारत फाइनेंस कंपनी के ही कर्मी के साथ ही लूट की घटना को अंजाम दिया था. उस समय पुलिस ने भारत फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नवगछिया शाखा के शाखा प्रबंधक को कड़ी हिदायत दी थी कि जब आप कलेक्शन कर निकलने लगते हैं तो एक बार पुलिस को जरूर सूचना दें. हिदायत के बावजूद भी भारत फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक और कर्मियों ने खरीक पुलिस को सूचना नहीं दी.

कहीं बैंक कर्मी की अपराधियों के साथ मिलीभगत से तो नहीं हो रही है लूट की घटना
खरीक पुलिस को मंगलवार को भारत फाइनेंस कंपनी से हुई लूट की घटना से पुलिस को ऐसा लगने लगा है कि लूट की घटना में कहीं फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की अपराधियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिलवाने में संलिप्तता तो नहीं है. पुलिस को दोनों घटना का अनुसंधान करने के बाद संदेह होने लगी. इस बाबत नवगछिया डीएसपी प्रवेंद्र भारती और खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम नवगछिया भारत फाइनेंस कंपनी की शाखा प्रबंधक को खरीक थाना तलब कर कड़ी हिदायत दी है और स्थिति को साफ साफ बताने को कहा है.
पुलिस ने शाखा प्रबंधक को हिदायत देते हुए स्पष्ट कहा कि जब पिछले बार भी आपको हिदायत दी गई थी कि रकम लेकर जब आप सुनसान सड़क से गुजरते हैं तो एक बार पुलिस को सूचना जरूर दिया जाए लेकिन फिर भी आज तक एक बार भी कलेक्शन ले जाने वक़्त खरीक पुलिस को सूचना नहीं दी गई. पुलिस पूरे मामले की बारीकी से अनुसंधान कर रही है.

कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा की संदर्भ में फाइनेंस कंपनी के गर्मी के बयान पर खरीक थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
क्या कहते हैं शाखा प्रबंधक
भारत फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से जब पूछताछ की गई तो उसने क्रोधित होकर बताया कि उसके किसी कर्मी के साथ कोई लूटपाट की घटना नहीं हुई है

