नवगछिया : रंगरा प्रखंड क्षेत्र के सधुआ स्थिति महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापर हाट में रंगरा बीडीओ रघुनंदन आनंद एवं सीओ जितेंद्र कुमार राम ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया. इस मौके पर बीडीओ रघुनंदन आनंद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के आधुनिकता की अंधी दौड़ में लोग हरे भरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं.
Total Downloads: 182
इसके फलस्वरूप पर्यावरण का संतुलन काफी बिगड़ रहा है. यही कारण है कि हमारा वातावरण विभिन्न तरह के प्रदूषण से प्रदूषित हो रहा है. इसके फलस्वरूप प्रतिदिन हजारों लोग गंभीर बीमारी से ग्रसित होकर मौत के शिकार हो रहे है.

इसलिए पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक लोगों का यह कर्तव्य होता है कि वह कम से कम 5 पौधे लगाए. इस मौके पर सीओ जितेंद्र कुमार राम, विद्यालय के प्राचार्य ,अवधेश पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवनंदन जयसवाल, शिक्षिका चंद्रकला श्रीवास्तव, मोनिका आनंद, अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, मनोज कुमार, वरीय शिक्षक अरुण कुमार सिंह, नूतन कुमारी, अपराजिता कुमारी, शिल्पा राज के अलावा कई अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

