नवगछिया : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन गुरूवार को नवगछिया के उजानी गांव और पुनामा प्रतापनगर में कई जगहों पर गए. वे आमजनों से मिले. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता या कार्यकर्ता सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करते हुए लगे रहते हैं. केन्द्रीय सरकार की योजनाओं में समाज के गरीब तबके के लोगों को सभी योजनाओं का सुमचित लाभ मिलता है.

पुनामा प्रतापनगर में इस मौके पर ग्रामीणों ने विद्यालय की समस्यायों को रखा. जिसपर उन्होंने वहीं फोन पर भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी से बातकर जल्द समस्या का निदान के लिए कहा. इस मौके जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुशवाहा, नरेश प्र साह, मो नईम अख्तर सहित अन्य कार्यकर्ता साथ साथ थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *