images8

Whatsapp group Join

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के अंचल कार्यालय में छात्र छात्राओं को आय, जाती, निवास का आवेदन करने के लिए बाजार भेजा जा रहा है. जहां ऑनलाइन आवेदन करवाने में 50 रुपये से 80 रुपये लग रहें हैं. मालूम हो कि यह सेवा अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर निःशुल्क है. लेकिन इन दिनों विशेष छात्र छात्राओं को यहां इस तरह की सेवा मिल पा रहा है. मालूम हो कि वर्तमान में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए छात्रों को जति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र की जरुरत है. लेकिन आरटीपीएस में नियमतः सेवा नहीं मिल पाने के कारण छात्रों को काफी कठिनाई हो रही है. मालूम हो कि बाढ़ आने के बाद जो सेवा ध्वस्त हुई उसके बाद यह सेवा अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाया है जो छात्र बाजार से भी ऑन लाइन आवेदन कर दे रहे हैं उन्हें भी प्रमाणपत्र आसानी से नहीं मिल रहा है. छात्रों की परेशानी को देखते हुए जदयू के नेता अजय चौधरी ने वरीय पदाधिकारियों को आवेदन दिया है. इस मामले में अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव ने कहा कि एक दो दिनों में सभी प्रकार की सेवा शुरू कर दिया जाएगा. अगर किसी को ज्यादा परेशानी है तो वे अपने स्तर से मामले का निदान करते हैं.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet