नवगछिया : नवगछिया बालभारती स्कूल में चल रहे एनआईओएस डीईएलईडी कोर्स में भाग ले रहे 15 प्रशिक्षुओं ने लर्निंग प्लान प्रस्तुतिकरण विद्यालय के प्रिंसिपल के समक्ष दिया. जिसमें बच्चों को सीखने सिखाने के कई विधियों का इस्तेमाल किया. इस मौके पर इंटर हाई स्कूल नवगछिया के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी प्रशिक्षकों को शुभ शुभकामनाएं देकर बालभारती रवाना किया. उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय में जितने भी प्रशिक्षु हैं
Total Downloads: 342
वह सभी हमारे साधनसेवी राजकमल एवं अन्य साधन से सेवियर के द्वारा मेहनत और लगन से प्रशिक्षण दिए हैं. तथा स्टडी सेंटर के सभी प्रशिक्षु को एक दिन का प्रस्तुतीकरण देना जरूरी है और हमें ऐसा लगता है कि यहां पर जितने भी प्रशिक्षु हैं वह सभी अपने आप में एक पर एक है. इस कार्यक्रम में सुपरवाइजर व साधन सेवी राज कमल तथा तेजस्वी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सीपीएन चौधरी भी मौजूद थे.


