नवगछिया : नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रभात खबर स्कालरशिप परीक्षा संपन्न हो गयी है. नवगछिया में यह परीक्षा ग्यारह बजकर तीस मिनट से शुरू हुई और दोपहर डेढ़ बजे संपन्न हुई. परीक्षा में दशम, ग्यारहवीं, बारहवी कक्षा के वैसे छात्रों ने भाग लिया जो अपना कैरियर मेडिकल या फिर इंजिनयरिंग में बनाना चाहते हैं. परीक्षा सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेश रामकुमार साहू के संयोजन में संपन्न किया गया और पूरी तरह से कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा ली गयी. परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी भाग लिया.

परीक्षा देकर निकले अधिकांश छात्रों ने कहा कि प्रश्न प्रत्र बेहतर था और उन लोगों को सवालों को हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आयी. सावित्री पब्लिक स्कूल के छात्र शशांक कुमार ने कहा कि वैसे तो रसायन, गणित के भी प्रश्न ठीक ठाक थे लेकिन फिजिक्स के प्रश्नों को उन लोगों को बड़ी आसानी के साथ हल किया. श्वेता ने कहा कि उसने सभी प्रश्नों के उत्तर दिये. उम्मीद है कि 94 फीसदी प्रश्नों का उसने सही उत्तर दिया है. छात्र आशुतोष ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा आयोजित इस तरह की परीक्षा में सम्मलित हो कर उसने काफी अच्छा अनुभव प्राप्त किया है.

सोनम कुमारी ने कहा कि उसने सभी प्रश्नों के उत्तर तो दिये हैं साथ साथ वे लोग पहली बार प्रतियोगी परीक्षा में सम्मलित हुई हैं. जिससे उसको अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ है. सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेश शिक्षाविद रामकुमार साहू ने कहा कि इस तरह की परीक्षा में शामिल हो कर छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में बैठने में अनुभव प्राप्त होता है. साथ ही साथ इस परीक्षा में अच्छा करके छात्र छात्राएं अपना बेहतर भविष्य प्राप्त कर सकती हैं. इस तरह की परीक्षा को आयोजन प्रशंसनीय है. वे अपने संस्थान के माध्यम से इस तरह की परीक्षा में बढ़ चढ़ कर सहयोग करते हैं.

छात्र अतुल्य भारती, आयुष, दुर्गेश, रितुराज, कृष्णा, आशुतोष, विष्णु कुमार, दीपक, शारंग अनुपम, पुष्पक, शशांक, खुशी, मयूरी, इशिका, साक्षी, स्वाति, पूजा, श्वेता, सोनम आदि ने भी कहा कि उनकी परीक्षा काफी अच्छी गयी है और उम्मीद है कि वे लोग परीक्षा में सफल होंगे. इस अवसर पर छात्राओं ने भिक्ट्री भी प्रदर्शित किया. परीक्षा संचालन कराने में सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेश रामकुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, भारतेंदु सर, संतोष सर, अमित सर के अलावा रूट्स के अधिकृत प्रतिनिधि विकास कुमार और प्रभात खबर के विक्रय प्रतिनिधि संतोष कुमार का योगदान रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *