नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक पर पश्चिम दिशा से कुर्सेला की ओर अनियंत्रित गति से जा रही बेलगाम ट्रक ने सड़क पार करने के दौरान एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला को रौंद डाला. वृद्ध महिला के पैर पर ट्रक का चक्का चढ जाने के कारण उनका दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गई. दुर्घटना के बाद रंगरा पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक महिला की पोस्टमार्टम होने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी. हलांकी महिला की पहचान के लिए रंगरा पुलीस जुटी हुई है.

वहीं दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. जबकि ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को रंगरा पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है.

” पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों के इंतजार में 2 घंटे तक अस्पताल में बैठी रही रंगरा पुलिस, अस्पताल से चिकित्ससक नदारद

रंगरा चौक पर सड़क दुर्घटना की शिकार हुई मृत महिला के शव के पोस्टमार्टम के लिए रंगरा पुलिस नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल में शव को लेकर लगातार 2 घंटे तक बैठी रही. मगर चिकित्सक अपने ड्यूटी से नदारद थे. जिसके चलते रंगरा पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए लगातार दो घंटे तक चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ा. बताते चलें कि सोमवार को दिन में डॉक्टर राकेश कुमार की ड्यूटी लगी हुई थी.

मगर वे अपने ड्यूटी से गायब थे. इसके बाद अस्पताल प्रशासन के द्वारा उन्हें कई बार फोन किया गया. इस बाबत पूछे जाने पर डाॅ राकेश कुमार द्वारा जाम में फंसे होने की बात बतायी गई. डॉक्टर राकेश कुमार करीब तीन घंटे से जाम में फसे हुए थे. देर शाम तक अज्ञात महिला का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *