नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर सोमवार को मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Whatsapp group Join

घायलों में मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी गोपाल मेहता के पुत्र नीतीश कुमार, मां शीला देवी, बहन रूबी कुमारी शामिल है. घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार सभी नवगछिया से अपने घर मधेपुरा गणेशपुर जा रहे थे. इसी दौरान बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *