नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क जगतपुर इमली गाछ के पास रविवार की रात हथियार दिखाकर बाइक, टेक्टर, टेंपो व बस में अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया. हथियार बंद अपराधियों ने इस दौरान विभिन्न वाहनो को अपना शिकार बनाया. जिसमे करीब 40 हजार नगद एवं कई मोबाइल फोन लुटे. हालांकि परबत्ता पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम दे रहे अपराधियों में एक अपराधी को गिरफ्तार कर भी कर लिया है. पुलिस ने अपराधी को भागलपुर से लौट रही बस में लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान गिरफ्तार किया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

गिरफ्तार अपराधी अपराधी परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी सुभाष यादव के पुत्र सौरव यादव उर्फ राजन है. पुलिस ने उसके पास से एक मास्केट व एक जिंदा गोली के अलावा लूट की गई राशि के 9500 रुपये एवं दो मोबाइल को भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि राजन यादव उर्फ सौरव यादव को पुलिस ने बस में लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. लूट की गई मोबाइल फोन व नगद की बरामदगी हुई है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. तेतरी जहान्वी चौक के बीच जगतपुर इमली गाछ 14 नवर सड़क का इलाका अपराधियों के लिए सेफ जोन रहा है. पुर्व में भी उक्त स्थल पर राहगीरों से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है.

,, एक मास्केट, एक कारतूस, 9500 नगद व दो मोबाइल बरामद

,, परबत्ता थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क जगतपुर गरैया इमली काछ के पास अपराधी लूट की घटना को दे रहे थे अंजाम

,, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, टेंपो में लूट की घटना को दे चुका था अंजाम, फिर बस को बनाया था अपना टारगेट

रविवार की देर रात उक्त स्थल पर अपराधियों ने लगातार कई राहगीरों को हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार अपराधी सौरव कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार को लूटा वह किसी का इलाज कराकर लौट रहा था. अपराधियों ने उसकी दो मोबाइल व नगद की लूट की बाद में मोटरसाइकिल चालक के काफी गिर गिराने के बाद उन्होंने एक मोबाइल उसे वापस कर दी. उसके बाद अपराधियों ने एक ट्रैक्टर चालक को अपना शिकार बनाया. इस दौरान उन्होंने उससे मोबाइल फोन नगद पैसे की लूट की. फिर उन्होंने भागलपुर से लौट रहे गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर के गुढ़ियारी जा रही टेम्पू को अपना शिकार बनाया.

गोढियारी निवासी अधिक लाल मंडल की पत्नी सुनीता देवी उनकी पुत्री मधु कुमारी, पुत्र अखिलेश कुमार एवं टेंपो चालक गौतम कुमार से उन्हें लगभग 36 हजार रुपए नगद लूट की घटना को अंजाम दिया. लूट के शिकार हुए सुनीता देवी व टेंपो चालक गौतम कुमार ने बताया कि अपराधी तीन की संख्या में थे. सौरव कुमार मुख्य भूमिका में था वही गाड़ी को रोका और हथियार दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दिया. सुनीता देवी ने बताया कि हम यात्रियों से 30 हजार की लूट की गई है और चालक गौतम कुमार ने बताया कि उनसे छह हजार की लूट हुई है. उन्होंने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सौरव पैसे अपने सहयोगी को देकर वहां से चला दिया.

इसके बाद वह एक भागलपुर से नवगछिया की ओर आ रही बस को अपना शिकार बनाया था. बस लूट करने के दौरान ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां उन्होंने सौरव यादव को गिरफ्तार कर लिया. जबकि अन्य सहयोगी वहां से भाग निकले. लूट की घटना के संबंध में पीड़ित सुनीता देवी ऑटो चालक गौतम कुमार द्वारा परबत्ता थाना में प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया गया है. परबत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि लूट के घटना के संबंध में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित के आवेदनों को भी बयान में अंकित कर लिया गया है. पुलिस लूट की घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है.

विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में सौरव कुमार यादव पूर्व में भी जेल जा चुका है. परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान पुलिस ने पूर्व में भी से गिरफ्तार किया था. हाल ही में सौरव जमानत पर बाहर आया था. बाहर आने के बाद उन्होंने फिर से लूट की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया था. वहीं शिवकुमार यादव ने बताया कि रात में गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी जो 14 नंबर सड़क पर हथियार के बल पर लुट पाट कर रहा है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस को वहां पर भेजा गया. जिसे पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet