भागलपुर : जिस नाबालिग छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस जहां-तहां छापेमारी कर रही थी, वह हरियाण में शादी कर प्रेमी के साथ रह रही थी। जिसे घरवाले सोमवार को थाने लेकर पहुंचे, तब मामले का खुलासा हुआ। मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

नाबालिग और उसका प्रेमी दोनों एक गांव के रहने वाले हैं, नाबालिग 10वीं कक्षा की छात्रा है। इनके भागने के बाद, घर वालों ने 27 नवंबर-2018 को नाथनगर में शादी की नीयत से अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसमें गांव के युवक प्रेमी रवीश कुमार को नामजद किया था। थाने पहुंचे घरवालों ने बताया कि छात्रा ने बीते शुक्रवार को अपनी मां का फोनकर बताया था कि वह अपने प्रेमी रवीश कुमार के साथ शादी कर हरियाणा में रह रही है और वह उसके साथ खुश है, आपलोग चिंता मत कीजिएगा। इसके बाद उसे लेने हरियाणा पहुंचे और दोनों को लेकर सोमवार को भागलपुर पहुंचे।

इसके बाद वे सीधे दोनों को थाने की पुलिस के सामने पेश किया। इंस्पेक्टर मोहम्मद जनिफुद्दिन ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवक के खिलाफ शादी की नियत से छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाबालिग का मेडिकल रिपोर्ट आने पर कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *